फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पंचकेदार गद्दी स्थल के प्राचीन कोठा का होगा भू-गर्भीय सर्वेक्षण: थपलियाल

पंचकेदार गद्दी स्थल के प्राचीन कोठा का होगा भू-गर्भीय सर्वेक्षण: थपलियाल

Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पंचकेदार गद्दी स्थल के प्राचीन कोठा का होगा भू-गर्भीय सर्वेक्षण: थपलियाल

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पंचकेदार गद्दी स्थल के प्राचीन कोठा भवन का भू-गर्भीय सर्वेक्षण होगा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि वर्ष 2019 की यात्रा में बदरी-केदार पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। साथ ही यात्रा में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए भी समिति योजना बनाएगी।

आयोजित पत्रकार वार्ता में बीकेटीसी के अध्यक्ष थपलियाल ने कहा कि पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल्द ही यहां का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराकर भावी योजना का खाका तैयार किया जाएगा। कहा, कि रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद देवभूमि उत्तराखंड के तीर्थाटन के दो मुख्य केंद्र हैं। यहां स्थित पंच केदार व पंच बदरी सहित अन्य प्राचीन मंदिरों को भी तीर्थाटन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में बताया कि इससे लाभ आगामी यात्रा से नजर आने लगेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण और विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि थपलियाल के बीकेटीसी अध्यक्ष बनने से दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे पूर्व भाजपाईयों ने थपलियाल का जोरदार स्वागत किया। मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, नगर अध्यक्ष सुनील नौटियाल, पंकज डिमरी, कपूर सिंह पंवार, जय शंकर डंगवाल, हरी सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, देवी प्रसाद थपलियाल, नरेंद्र पंवार, बीबी थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed