फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2019 लोस चुनाव में एनडीए हासिल करेगा 350 सीटें: तीरथ

2019 लोस चुनाव में एनडीए हासिल करेगा 350 सीटें: तीरथ

Mon, 24 Dec 2018 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
2019 लोस चुनाव में एनडीए हासिल करेगा 350 सीटें: तीरथ
रुद्रप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 350 सीटें प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल करेगा। कहा कि मोदी मैजिक बरकरार है और लोगों का केंद्र सरकार के प्रति विश्वास अटूट है।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिर्फ दो सीटें कम होने के कारण हम सरकार बनाने से वंचित रह गए। बावजूद यहां वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से एक्जिट पोल के आंकड़े बता रहे थे, उससे कई गुना बेहतर हमारा प्रदर्शन रहा है। कहा कि मिशन 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल प्रधानमंत्री मोदी से घबराकर महागठबंधन बना रहे हैं, जो असफल होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन लोस चुनाव की तैयारियों में जुटने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने ऑल वेदर रोड निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और पहाड़ में बढ़ रहे महिला अपराधों के सवाल के जवाब में कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व शासन के आला अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्णकालिक भुवन डोभाल, नगरध्यक्ष सुनील नौटियाल, दिनेश बिष्ट, विकास डिमरी, हरि सिंह, एलपी डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed