{"_id":"5c1d1313bdec2256cd7e1341","slug":"31545409299-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखोली कृषि औद्यानिक व पर्यटन विकास मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली कृषि औद्यानिक व पर्यटन विकास मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। जखोली ब्लाक में कृषि औद्यानिक एवं पर्यटन विकास मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा स्टाल लगाकर मेलार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित हुए तीन दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से दूर दराज के लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने महिलाओं को आगे आकर इस प्रकार के आयोजनों में हिस्सा लेने की अपील की। बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने लोगों को बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। इसके पश्चात ओंकारानंद मांटेसरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के जरिए कार्यक्रम की शुरूआत की। जबकि राइंका बजीरा ने कन्या भ्रूण हत्या, राइंका मयाली ने महिषासुर वद्ध, महिला मंगल दल लुठियाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसके अलावा महिला मंगल दल बच्वाड़, रायड़ी, त्यूंखर की महिलाओं ने भी प्रस्तुति दी। मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार, शूरवीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार, व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी, जगतराम सेमवाल, जसपाल बुटोला, त्रिलोक सिंह रौथेला, अषाड़ सिंह राणा, समेत भारी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।