{"_id":"5b463b014f1c1b76678b4649","slug":"31531329281-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए डाले गए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए डाले गए वोट
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यूथ कांग्रेस के प्रदेश व जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को वोट डाले गए। रुद्रप्रयाग विधानसभा में युवक कांग्रेस के कुल 757 मतदाताओं में से 407 ने वोट डाले।
जिला मुख्यालय के नए बस स्टेशन में बनाए पोलिंग बूथ पर रुद्रप्रयाग विधानसभा के रुद्रप्रयाग व जखोली से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी चेतन चौहान की देखरेख में मतदाताओं ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव व विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोट डाले। रुद्रप्रयाग जिले में निवर्तमान सभाषद संतोष रावत, विभांशु व आशीष राणा ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष के लिए हैपी असवाल व पंकज मैदान में है। इसके अलावा जिला महासचिव के लिए पांच लोगों ने दावेदारी की है। इससे पूर्व मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।