{"_id":"5a904d014f1c1b5e028b6edb","slug":"31519406337-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से मुंशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से मुंशी की मौत
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन कालीमठ-जग्गी बगवान मार्ग पर पत्थर व मलबे की चपेट में आने से ठेकेदार के मुंशी की मौत हो गई।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे भैरवघाटी के समीप कार्यदायी संस्था का मुंशी रवींद्र सिंह चौहान (40) निर्माणाधीन मार्ग का कार्य देखने गया था। निरीक्षण के बाद वह देर शाम सात बजे लौट रहा था, तभी चट्टान से आए मलबे और पत्थर की चपेट में आ गया। पीछे से आ रहे मजदूर तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक मुंशी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और विभाग के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इधर, सहायक अभियंता मोहित उनियाल ने बताया कि 7.45 किमी लंबे मोटर मार्ग का चार दिन पूर्व कार्य शुरू हुआ था। अभी करीब 150 मीटर कटिंग हो चुकी है। ब्यूरो