{"_id":"5a4e5e7b4f1c1b1c198b4dc8","slug":"31515085435-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवियों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जीआईसी क्यूंजा का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ हो गया। स्वयं सेवियों ने गांव में सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ ग्रामीणों को साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यूंजा में शुरू हुए एनएसएस कैंप का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. योगंबर सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर छात्रों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्राम प्रधान राजनारायण सिंह ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेवियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जागरूकता आएगी। एनएसएस प्रभारी हरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने मेरा देश है रंगीला व कन लगाई बाडूली आदि सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात उन्होंने क्यूंजा गांव में पेयजल टैंक की सफाई करने के साथ-साथ आसों व जयकंडी गांव में सफाई व साक्षरता रैली निकाली।