{"_id":"5a01e4e74f1c1bdb538bb8b9","slug":"31510073575-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-10 व अंडर-13 बालक\/बालिका एकल में देहरादून चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-10 व अंडर-13 बालक/बालिका एकल में देहरादून चैंपियन
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में संपन्न सब जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-10 और अंडर-13-बालक व बालिका वर्ग एकल स्पर्धा का खिताब देहरादून ने जीता। अंडर-15 डबल्स बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून विजेता रहा।
मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन के क्रीड़ा मैदान के इंडोर स्टेडियम में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला फाइनल जूनियर अंडर-13 बालक वर्ग का हुआ, जिसमें देहरादून के ध्रुव नेगी ने अंश नेगी को 21-11 व 21-7 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में मंशा रावत ने अनुष्का जुयाल को 21-6 व 21-12 से हराया, जबकि बालक डबल्स में अल्मोड़ा के नमन और आराध्य की जोड़ी ने दून/पौड़ी के कुशाग्र व शौर्य को 21-13 व 21-19 से पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग में देहरादून की अनुष्का जुयाल व अनन्या की जोड़ी ने मंशा रावत व वर्धिका की जोड़ी को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। अंडर-10 वर्ग का एकल खिताब देहरादून के ईशान नेगी ने सुप्रीय रावत को पराजित किया। डबल्स में ईशान व वेदांशु नेगी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग सिंगल में पिथौगराढ़ की एंजिल पुनेरा ने देहरादून की अनन्या बिष्ट को पराजित कर एकल खिताब अपने नाम किया, जबकि डबल्स में पिथौरागढ़/पौड़ी की एंजिल व पीहु नेगी ने अल्मोड़ा की गायत्री व सताक्षी को हराकर खिताब जीता। इधर, सब जूनियर अंडर-15 बालक सिंगल में प्रणव ने तुषार को पराजित कर राज्य स्तरीय ट्राफी पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में अनुपमा उपाध्याय ने रोमांचक जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग डबल्स का खिताब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के अनुज व शशांक और बालिका वर्ग में अनन्या व अवंतिका की जोड़ी ने जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजकों की सराहना की। समारोह में एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा, जिला खेल अधिकारी महेषी आर्य, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नेगी, दीपक भट्ट, भानुप्रताप रावत, दिनेश सजवाण, राजेश बिष्ट सहित अन्य जनपदों के टीम प्रभारी मौजूद थे।