{"_id":"5a0095794f1c1baf678b9b4c","slug":"31509987705-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ आपदा प्रकृति से हुई असीमित छेड़छाड़ का नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ आपदा प्रकृति से हुई असीमित छेड़छाड़ का नतीजा
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी। अमर उजाला उत्तराखंड उदय के तहत केदारनाथ और केदारघाटी, विकास की उम्मीद विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं को लेकर ठोस योजना बनाने पर जोर दिया।
सोमवार को एमएल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के प्रभारी संजय सेमवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा समय-समय पर आमजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो प्रेरणादायी हैं। कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्रों सहित समाज में नई जागृति पैदा होती है। इस मौके पर आपदा के पहले और बाद का केदारनाथ और केदारघाटी, विकास की उम्मीद विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने कहा कि आपदा के चार वर्ष बाद भले ही सामाजिक स्तर में सुधार हुआ हो, लेकिन भौगोलिक स्तर पर सुधार के लिए सिर्फ बयानबाजी और कागजी कार्रवाई हुई है। प्रतियोगिता अंग्रेजी व हिंदी में जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। अंग्रेजी भाषण के जूनियर वर्ग में अमन गैरोला व मानसी भट्ट ने क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अक्षत बगवाडी प्रथम व अनुराग शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे। हिंदी भाषण प्रतियोगिता के जनियर वर्ग में आस्था गैरोला प्रथम व आयुष शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन व कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वीरेंद्र गैरोला, दीपक सती, प्रियदीप नेगी, प्रदीप नेगी समेत विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।