फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मंदाकिनी महोत्सव में संगीता, हेमा के गीतों की रहेगी धूम

मंदाकिनी महोत्सव में संगीता, हेमा के गीतों की रहेगी धूम

Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी महोत्सव में संगीता, हेमा के गीतों की रहेगी धूम
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि, औद्योगिक विकास मेले में लोकगायक रंग जमाएंगे। पांच दिवसीय स्टार नाइट में लोक गायिका संगीता ढौंडियाल व हेमा करासी सहित लोक गायक वीरेंद्र राजपूत, किशन महिपाल, गजेंद्र राणा और साहब सिंह रमोला अपनी टीम के साथ प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि, औद्योगिक विकास मेले का 7 से 11 नवंबर तक खेल मैदान आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। ब्लाक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि मेला के सफल संचालन के लिए सभी विभागों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य, संचार, विद्युत, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के साथ मेला के संचालन के लिए वित्तीय व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि विकास विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे, जिससे जनता को विकास योजनाओं का लाभ मिल सके। बताया कि दिन में स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों के साथ कीर्तन मंडलियों की प्रतियोगिता और महिला व युवक मंगल दलों के खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा, सीडीओ डीआर जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, मेला कमेटी के संयोजक विक्रम नेगी, सचिव हर्षवर्धन बेंजवाल आदि मोजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed