{"_id":"59f216b74f1c1bd1538b94a1","slug":"31509037751-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व बाल विकास विभाग करेगा दिव्यांग पंकज का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व बाल विकास विभाग करेगा दिव्यांग पंकज का उपचार
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के सौंदा गांव निवासी दिव्यांग पंकज राणा का उपचार महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है।
सौंदा-भरदार की सरोजनी देवी का पुत्र पंकज (22) जन्म से दिव्यांग है। वह, चल-फिर नहीं सकता। घर की माली हालात भी ठीक नहीं है। सरोजनी देवी मजदूरी कर तीन बच्चों का पेट भर रही है। अब महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मामले का संज्ञान लिया है। राज्य मंत्री ने जिला प्रशासन को दिव्यांग व उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवार को उपचार व अन्य जरूरी सहयोग करने को कहा है। उन्होंने दिव्यांग की माता की अनुमति पर पंकज को जांच के लिए देहरादून लाने और कुछ दिन बाल निकेतन में रखकर उपचार की बात भी कही है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांग व उसके परिवार को आर्थिक रूप से मदद के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन पर सीएमओ डा. सरोज नैथानी गांव पहुंची, तो उन्हें दिव्यांग के बारे में पता चला। उन्होंने मां-बेटे से मुलाकात की और पूरी जानकारी ली। तब से वह प्रतिमाह दो हजार रुपये परिवार को सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन