{"_id":"61eed6dcba64330d425dc849","slug":"2900-nss-volunteers-will-help-voters-rudrapryag-news-drn4024738141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस के 2900 स्वयंसेवक करेंगे मतदाताओं की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस के 2900 स्वयंसेवक करेंगे मतदाताओं की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने से लेकर मतदान दिलाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों की अहम भूमिका रहेगी। जिले में 39 माध्यमिक व 3 उच्च शिक्षण संस्थाओं के राष्ट्रीय सेवा योजना के 2900 स्वयं सेवक मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग करेंगे।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए मतदान होना है। इसके लिए इन दिनों स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसमें एनएसएस के स्वयं सेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वयंसेवियों के द्वारा छोटे-छोटे वीडियो बनाकर अपने-अपने गांवों में लोगों को वोट के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी तरफ मतदान दिवस पर भी स्वयं सेवक जरूरतमंद मतदाताओं को उनके घर से पोलिंग बूथ और फिर घर भेजने में भी सहयोग करेंगे। इसके अलावा बुुजुर्ग, दिव्यांग को डंडी-कंडी से मतदान केंद्र तक ले जाएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को जलपान कराएंगे। एनएसएस के जिला प्रभारी जगदीश टम्टा ने बताया कि स्वयं सेवियों द्वारा मतदान के प्रति आम मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। मतदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 स्वयं सेवक तैनात रहेंगे।