फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   27 crore multi-purpose building to be built in Rudrapur

रुद्रपुर में 27 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
27 crore multi-purpose building to be built in Rudrapur
रुद्रपुर। राज्य में 2021 में प्रस्तावित नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज हो गई हैं। नेशनल गेम्स में होने वाली स्पर्धाओं की मेजबानी के लिए रुद्रपुर स्टेडियम में 27 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज हाल बनाया जाएगा। साथ ही स्टेडियम से सटी भूमि में बनने वाले खेल गांव में पवेलियन और खिलाड़ियों के लिए दो हॉस्टल, जिम और कैफेटेरिया की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम्स में ऊधमसिंह नगर में भी चार खेलों की मेजबानी करने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए डीएम ने बहुउद्देशीय भवन और खेल गांव का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिए थे। अधिकारियों ने बहुउद्देशीय भवन और खेल गांव का प्रस्ताव तैयार करके खेल विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बहुउद्देशीय भवन में वॉलीबाल, हैंडबाल और तलवारबाजी खेल का आयोजन कराने की सुविधाएं होंगी। वहीं खेल गांव में दर्शकों के लिए पवेलियन बनाया जाएगा। इसी के नीचे हॉल बनाकर खिलाड़ियों के लिए जिम, कैफेटेरिया और दो हॉस्टल बनाए जाएंगे। वाटर गेम्स में इस्तेमाल होने वाली मोटरबोट को रखने की सुविधा भी खेल गांव में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय भवन और खेल गांव का प्रस्ताव तैयार करके खेल निदेशालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed