{"_id":"5f81e51f8ebc3e9be27d97a6","slug":"2595-devotees-visited-baba-kedar-rudrapryag-news-drn358666116","type":"story","status":"publish","title_hn":"2595 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2595 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
विज्ञापन
केदारनाथ में शनिवार को 2595 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यात्राकाल के साढ़े पांच माह में एक दिन में दर्शनार्थियों की यह संख्या सबसे अधिक है। इस दौरान पैदल मार्ग, हेलीपैड व धाम में यात्रियों से चहलपहल रही।
केदारनाथ मंदिर परिसर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ ही धाम में यात्रियों की संख्या में इजाफा होता रहा। देवस्थान बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड ने बताया कि दर्शनार्थियों में 1506 पुरुष, 1047 महिलाएं और 42 बच्चे शामिल हैं। बीते एक सप्ताह से यात्रा को गति मिली है। कपाटोद्घाटन के बाद 12 जून से अभी तक 29715 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। गौड ने बताया कि नवरात्र में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में भी बीते एक सप्ताह से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे 540 यात्री
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा संचालन के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे तक 540 यात्री धाम पहुंचे। दर्शन करने के बाद तीन सौ यात्री धाम से लौटे। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गुप्तकाशी, मैखंडा, बडासू, सेरसी और सोनप्रयाग हेलीपैड से सुबह 6 बजे से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई थी। सभी आठ कंपनियों के हेलीकॉप्टर नियमित अंतराल में अपने-अपने हेलीपैड से केदारनाथ के उड़ान भरते रहे। बताया कि शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से 890 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे थे।