फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जन शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें विभागीय अधिकारी: गुणवंत

जन शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें विभागीय अधिकारी: गुणवंत

Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
जन शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें विभागीय अधिकारी: गुणवंत
रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में दूरस्थ जीआईसी घिमतोली में आयोजित तहसील दिवस/बहुद्देशीय में 57 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान एक सप्ताह के भीतर किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम (अपर जिलाधिकारी) गिरीश गुणवंत ने कहा कि शिविरों व जनता दरबार में दर्ज शिकायतों को विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेकर प्राथमिकता से निस्तारण करें। इस मौके पर कुंडा-दानकोट गांव के मनीश सिंह मेवाल ने क्षेत्र में वनीकरण कराने, मोहन सिंह ने शौचालय निर्माण का भुगतान करने, प्रताप सिंह ने बच्चे का विकलांग प्रमाण पत्र बनाने, महेंद्र सिंह ने मां नैणा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, मोहन सिंह कठैत ने नंदा देवी कन्या धन योजन का समय पर पात्रों को लाभ दिए जाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्राम प्रधान ने गांव में बीएसएनएल सेवा को नियमित करने और गायत्री देवी ने खडपतिया-चंद्रनगर मोटर मार्ग को कैल्वाण तक जोड़ने की मांग की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 86 लोगों की जांच कर दवा दी गई। साथ ही आयुर्वेद विभाग द्वारा 56 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 54 लोगों का उपचार किया गया। इस मौके पर अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/बीडीओ गौरव, एसडीएम विनोद कुमार, पीई एमएस नेगी, सीईओ सीएन काला, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed