फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाही न होने से नाराज सदस्यों ने काटा जमकर हंगामा

पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाही न होने से नाराज सदस्यों ने काटा जमकर हंगामा

Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाही न होने से नाराज सदस्यों ने काटा जमकर हंगामा

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी की बैठक में कई विभागों की ओर से पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर सदस्यों ने हंगामा किया। ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निगम और नलकूप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने दिए।

ब्लाक सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे प्रमुख रौथाण की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने जलसंस्थान, सिंचाई, बिजली व लोनिवि विभाग की ओर से पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया। डीएम और प्रमुख के हस्तक्षेप के बाद करीब पौने बारह बजे सदन की कार्रवाई सुचारु हो पाई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. योगंबर सिंह नेगी नेगी, प्रधान प्रदीप मलासी, रघुवीर लाल, महावीर सिंह, शकुंतला गुर्साइं ने कुछ अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। कहा गया कि ऐसे में उनकी समस्याएं विभागों तक नहीं पहुंच रहीं हैं। विधायक मनोज रावत ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र के गदेरों में पानी के स्रोतों की मैपिंग कर पेयजल संकटग्रस्त बस्तियों तक पानी पहुंचाया जा सकता है। प्रधान रघुवीर लाल ने कर्णसील और कोंथा में सुरक्षा दीवार की मांग की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, बीडीओ गौरव, ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह समेत अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed