फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। विजय दिवस पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर कालेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ डीएम सहित 10-जैकलाई के सीओ एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आरएल थापा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डीएम घिल्डियाल ने कहा कि देश के सैनिक राष्ट्र की सेवा के लिए सरहदों पर डटे हुए हैं। हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है, कि हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें। इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए राइफलमैन गजपाल सिंह, दरबान सिंह, कुंदन सिंह और युद्ध के प्रत्यक्षदर्शी राइफलमैन दयाल सिंह को जिलाधिकारी व नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानंद, सीएमओ डॉ. एसके झा, सीवीओ डॉ रमेश सिंह नितवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह, डीएचओ योगेंद्र सिंह सहित भूतपूर्व सैनिक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed