{"_id":"5c08021cbdec2241903d8771","slug":"21544028700-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-20 के लिए चुने गए रोहित व ईश्वर के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-20 के लिए चुने गए रोहित व ईश्वर के मॉडल
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीते 23 से 27 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई 45वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद से प्रतिभाग करने वाले छात्र रोहित रौतेल और ईश्वर सिंह के मॉडल को एनसीआईटी द्वारा रिकार्डिंग के लिए चुना गया है। छात्रों के माडल की गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खासतौर पर सराहना की।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल डांगी-गुनाऊं के छात्र रोहित रौतेला द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और जलाशयों के संरक्षण व जूनियर हाईस्कूल छिनका के छात्र ईश्वर सिंह द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कम पानी के उपयोग वाले इज्जत घर (शौचालय) के मॉडल को पांच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में खूब सराहा गया। खास बात यह रही कि रोहित के मॉडल को गंगा, यमुना, कावेरी और नर्मदा सहित अन्य नदियों को उनका पुराना स्वरूप प्रदान करने के लिए अहम माना गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी इस मॉडल की जमकर सराहना की थी। प्रतियोगिता में 22 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 170 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता से लौटकर आए शिक्षक हेमंत चौकियाल व आनद प्रकाश मखनवाल ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा सभी मॉडल का निरीक्षण करने के बाद टॉप -20 मॉडल रिकार्डिंग के लिए चुने गए, जिसमें रुद्रप्रयाग के दोनों छात्रों के मॉडल भी शामिल हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी, सीईओ, डीईओ, बीईओ ने बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही दोनों छात्रों व शिक्षकों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से लौटने पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल डांगी-गुंनाऊं के शिक्षक हेमंत चौकियाल व छात्र रोहित रौतेला का विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्राम पंचायत ने भव्य स्वागत किया। प्रधानाध्यापक गोपाल दत्त सेमवाल ने कहा कि छात्र व शिक्षक ने विद्यालय का मान बढ़ाया है।