{"_id":"5b5213cd4f1c1b3b748b5fb3","slug":"21532105677-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए नौना, दानकोट के लोग करेंगे भगवान गोरखनाथ का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए नौना, दानकोट के लोग करेंगे भगवान गोरखनाथ का आह्वान
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बारिश की मन्नत के लिए अब ग्रामीण आराध्य का आह्वान करेंगे। अगस्त्यमुनि ब्लाक के पट्टी बच्छणस्यूं के नौना-दानकोट, गहड़, नॉखू आदि गांवों के लोग आराध्य भगवान गोरखनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी और भगवान को रोट-हलवा का भोग भी लगाया जाएगा।
मानसून सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अब भी जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित बच्छणस्यूं, रानीगढ़, धनपुर पट्टी में बारिश नहीं हुई है। ग्रामीण उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। जबकि घर-आंगन के बाड़ों से लेकर खेतों में बोई फसलों पर भी असर पड़ रहा है। बिना बारिश के नगर क्षेत्र सहित गांवों में भी पेयजल स्रोतों पर पानी कम हो रहा है। मौसम के इस मिजाज से हताश ग्रामीण अब देवी-देवताओं का आह्वान कर रहे हैं। बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नौना-दानकोट व गहड के ग्रामीण रविवार को वाद्य यंत्रों के साथ पांच किमी की खड़ी चढ़ाई तय कर गोरखनाथ देवता के मंदिर जाएंगे। आराध्य के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और बारिश के लिए आह्वान किया जाएगा। यहां देव नृत्य भी होगा। सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह रावत, विनोद रावत, राजेंद्र सिंह रावत आदि ने बताया कि जब भी, इस तरह की दिक्कतें आई, आराध्य ने उनकी पुकार सुनी है।