फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पांच दिवसीय रुद्रामहोत्सव में दिखेंगी उतराखंड की लोक संस्कृति

पांच दिवसीय रुद्रामहोत्सव में दिखेंगी उतराखंड की लोक संस्कृति

Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय रुद्रामहोत्सव में दिखेंगी उतराखंड की लोक संस्कृति
रुद्रप्रयाग। 12 से 16 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय रुद्रा महोत्सव में इस बार देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन होंगे। स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय परंपराओं का प्रचार-प्रसार हो सके। महोत्सव में रुद्रकंठ, रुद्रनट और रुद्ररत्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि महोत्सव को वृहद रूप दिया जा रहा है। 12 जनवरी को शुभारंभ पर पेट्रोल पंप से मेलास्थल पर स्कूली बच्चों की ओर से अलग-अलग थीम पर आधारित छोलिया नृत्य रैली निकाली जाएगी। मेला में दोपहर 12 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यक्रम होंगे, जिसमें सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मेला मैदान में विभागों के 30 स्टाल के साथ अन्य दुकानें भी संचालित की जाएंगी। नौटियाल ने बताया कि पांच दिनों तक स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका प्रदान किया जाएगा। साथ ही कुछ कार्यक्रम प्रसिद्ध लोक गायक व टीमों के होंगे। सभाषद संतोष रावत ने बताया कि स्कूली बच्चों की सभी प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धात्मक होंगी। इस मौके पर सभाषद अजय झिंक्वाण सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed