फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिला अस्पताल को मिलेंगे चार विशेषज्ञ डाक्टर

जिला अस्पताल को मिलेंगे चार विशेषज्ञ डाक्टर

Tue, 02 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल को मिलेंगे चार विशेषज्ञ डाक्टर
रुद्रप्रयाग। आगामी 15 जनवरी तक जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। शासन व निदेशालय स्तर पर इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वर्तमान में यहां स्वीकृत 22 पदों के सापेक्ष मात्र 10 चिकित्सक तैनात हैं, जिसमें विशेषज्ञ मात्र तीन डाक्टर हैं।
विज्ञापन

शासन व स्वास्थ्य निदेशालय से यहां फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ निश्चेतक और सीनियर सर्जन के पद पर आगामी दो सप्ताह में तैनाती की उम्मीद है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर रिक्त चले रहे पदों की भी पूर्ति की जाएगी। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो जरूरी फीस जमा कर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से संचालन की अनुमति अगले दो माह में मिल जाएगी। सीएमएस डीसी सेमवाल का कहना है कि निदेशालय से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जिला अस्पताल में तैनाती किए जाने की सूचना हमें मिली है। ये सभी डाक्टर एक पखवाड़े में ज्वाइन कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed