{"_id":"59ff3f074f1c1b71548bae9e","slug":"21509900039-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमोला में पांडव नृत्य देखने को उमड़े रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरमोला में पांडव नृत्य देखने को उमड़े रहे ग्रामीण
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के भरदार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरमोला में आयोजित पांडव नृत्य में 8 नवंबर से पांडव अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। पांडव लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है।
बीते 31 अक्तूबर को एकादशी के दिन से दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू हो गया था। इधर, रविवार को पांडव नृत्य समिति, ग्रामीणों व पुरोहितों की मौजूदगी में बाणों को बाहर निकालने व अन्य पारंपरिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया, जो पंचांग गणना के आधार पर 8 नवंबर तय हुआ। तय तिथि से गांव में पांडव नृत्य का विधि-विधान के साथ शुभारंभ होगा। पांडव लीला के अंतर्गत 22 नवंबर को नौगरी कौथिग के तहत पांडव गांव का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। 23 नवंबर को सिरोगा होगा। जबकि दुर्योधन वध के साथ 24 नवंबर को पांडव नृत्य का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार, कीर्तिराम डिमरी, विक्रम पंवार, राजेंद्र कप्रवाण, रविंद्र पंवार, रमेश पंवार, शिवराज सिंह, विजय सिंह ने क्षेत्रीय जनता से आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। ब्यूरो