फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   3 दिन में 19610 बच्चों का हुआ टीकाकरण

3 दिन में 19610 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Fri, 03 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
3 दिन में 19610 बच्चों का हुआ टीकाकरण
रुद्रप्रयाग। खसरा/रुबेला अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के तीनों ब्लाक में 9 माह से 15 वर्ष के 19610 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान में प्रतिदिन विभाग की 60 से 65 टीमें काम कर रही हैं। जिले में लक्षित आयुवर्ग के 52233 बच्चों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी आर्य ने बताया कि 30 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान में एक माह तक जिले में लक्षित आयुवर्ग का टीकाकरण किया जाना है। बताया कि 30 व 31 अक्तूबर और 2 नवंबर को हुए टीकाकरण में जनपद में 19610 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो कुल योग का 37 फीसदी है। डा. आर्य ने बताया कि अभियान की प्रतिदिन सीएमओ द्वारा मानीटरिंग की जा रही है। प्रतिदिन 72 से 92 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इधर, जिलाधिकारी ने भी विभाग से अभी तक हुए टीकाकरण की जानकारी मांगी। डीएम ने सत्रवार ब्योरा तैयार कर एमआर टीका से वंचित बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए फॉओअप राउंड की तैयारी के निर्देश भी दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed