{"_id":"59f0c52b4f1c1bc1678b760b","slug":"21508951339-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की एसडीएम करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की एसडीएम करेंगी जांच
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लाक के चौकी-बरसिल गांव के लिए हो रहे निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम मुक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
ग्राम प्रधान सुशीला राणा ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि इन दिनों लोनिवि की ओर से चौकी-बरसिल मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन विभाग पूर्व में किए गए सर्वे के बजाय अपनी सुविधा के अनुसार सड़क की कटिंग कर रहा है। ऐसे में जहां गांव को सड़क का लाभ नहीं मिल रहा, वहीं गांव के एक तोक के 15 परिवार भी खतरे की जद में आ रहे हैं। उन्होंने डीएम से निरीक्षण कर सर्वेक्षण के आधार पर सड़क कटिंग की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। यह एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। सर्वेक्षण के आधार पर विभाग क्यों निर्माण नहीं कर रहा है, इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी है।