फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने की दी जा रही सजा: पंवार

भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने की दी जा रही सजा: पंवार

Tue, 24 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने की दी जा रही सजा: पंवार

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत त्यूंखर निवासी विक्रम सिंह ने जिला प्रशासन व बाल विकास विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुराने विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

धरने पर बैठे विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि बाल विकास विभाग में हुई धांधलियों व भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उन्हें व उनके परिवार पर दमनकारी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि वर्ष 2010 में बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के आधार पर उनकी पत्नी ने भी आवेदन किया था। तीन वर्ष बाद वर्ष 2013 में पत्नी को नियुक्ति मिली, लेकिन तब, से कुछ लोग उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। कहा कि कई भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने के चलते इस तरह से परेेशान किया जा रहा है। इधर, उत्तराखंड किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने भी पंवार के आंदोलन का समर्थन करते हुए डीएम से मामले की जांच करने की मांग की। इधर, डीपीओ (जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास) धर्मवीर सिंह ने पंवार की ओर से विभाग पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed