{"_id":"5c27a12abdec2256e1301713","slug":"201546101034-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक व महिला मंगल दलों ने कराए लोक संस्कृति के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक व महिला मंगल दलों ने कराए लोक संस्कृति के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के ममंद और युमंद ने लोक संस्कृति के दर्शन कराए। लोकगीत में अगस्त्यमुनि ब्लाक प्रथम, ऊखीमठ द्वितीय और जखोली स्थान पर रहा। विजेता व प्रतिभागी टीमों को विधायक और अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
गुलाबराय मैदान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। कहा गया कि हम सभी को मिलकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण ने कहा कि गांवों के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में महिला व युवक मंगल दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोक संस्कृति के संरक्षण को बल मिलेगा। युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला ने महोत्सव की जानकारी दी। महोत्सव में आयोजित लोकगीत में अगस्त्यमुनि ब्लाक का महिला मंगल दल मलाऊं-फलासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊखीमठ ब्लाक के युवक मंगल दल बुरूवा ने द्वितीय और जखोली ब्लाक के महिला मंगल दल रायडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में ममंद जहंगी प्रथम, ममंद मनसूना द्वितीय और ममंद कुठियाणा तृतीय रहा। एकांकी में युवक मंगल दल जहंगी प्रथम, ममंद खड़िया द्वितीय और महिला मंगल दल लुठियाण तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर मनोज बजरियाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, राधिका देवी, विजय सिंह रावत, धर्म सिंह, विमल सती और सोहन लाल आदि मौजूद थे।