फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दुर्योधन वध के साथ ही पांडव लीला का हुआ समापन

दुर्योधन वध के साथ ही पांडव लीला का हुआ समापन

Tue, 25 Dec 2018 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्योधन वध के साथ ही पांडव लीला का हुआ समापन
ऊखीमठ। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांडव नृत्य में दुर्योधन वध का आयोजन किया गया। इसी के पांडव नृत्य के आखिरी दिन समिति द्वारा कला, शिक्षा, लोक गायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 120 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर में एक माह तक चले पांडव नृत्य में मंगलवार को जीआईसी के समीप सेरा तोक में हाथी कौथिग का मंचन किया गया। जब महाभारत युद्ध के पश्चात शेष बचे कृपाचार्य, कृतवर्मा एवं अस्वस्थामा रणक्षेत्र से अलग हो जाते है। अंत में बचा दुर्योधन हताश होकर अपनी पत्नी भानुमति, माता गांधारी एवं पिता धृतराष्ट से बचने का उपाय पूछता है। जिस पर माता गांधारी दुर्योधन से गंगा स्नान के पश्चात नग्न अवस्था में उनके सम्मुख आने के लिए कहती है। दुर्योधन ऐसा ही करता है, लेकिन रास्ते में भगवान श्रीकृष्ण उसे मिलते है, और दुर्योधन से कहते है कि नग्न अवस्था में तुम अपने मां के पास कैसे जाओगे। दुर्योधन अपनी जंघाओं को केले के पत्तों से ढकने के बाद अपनी माता के सम्मुख खड़ा हो जाता है। माता गांधारी की नजर जब दुर्योधन पर पड़ती है तो जंघाओं को छोड़कर उसका सारा शरीर बज्र का हो जाता है। इसके बाद वह भीम युद्ध करता है। श्रीकृष्ण का इशारा पाकर भीम दुर्योधन की जंघाओं पर प्रहार कर उसे मार डालता है। दुर्योधन वध का मंचन मंदिर परिसर स्थित पांडव नृत्य स्थल पर किया गया। हाथी कौथिग के संचालन में जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन लखपत सिंह राणा, कविता भट्ट, मुकेश नेगी, नवीन मैठाणी, एवं भूपेंद्र राणा ने अहम भूमिका निभाई। इसके पश्चात पांडव पश्वा एक दूसरे के गले लगकर भावुक हो गए। जबकि नृत्य स्थल पर मौजूद भक्तों की भी आंखें भर आई। समापन के बाद पांडवों के अस्त्र शस्त्र ओंकोरेश्वर मंदिर स्थित बाराही मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed