{"_id":"5c1e685ebdec2256bc42913c","slug":"201545496670-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड निर्माण में सबसे ज्यादा मजदूर कश्मीर के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड निर्माण में सबसे ज्यादा मजदूर कश्मीर के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड निर्माण में जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, झारखंड सहित अन्य राज्यों के मजदूर काम कर रहे हैं। 76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 1000 से अधिक मजदूर हैं, जिनमें सवा सौ से अधिक जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं। ये मजदूर पुश्ता निर्माण के लिए बुलाए गए हैं। जिस स्थान पर घटना हुई थी, वहां पर 23 मजदूर थे, जो बारामुला जिले के तीन गांवों के थे। इनमें 12 मजदूर अब भी कार्य में जुटे हैं, जो दिनभर अपने साथियों को याद कर रहे हैं।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर ही दो सौ से अधिक कश्मीर मजदूर हैं, जो पुश्ता व नाली निर्माण का कार्य कर रहे हैं। ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के लिए जो पेड़ काटे जा रहे हैं, 95 फीसदी कार्य कश्मीरी मजदूर कर रहे हैं। इधर, कार्यदायी संस्था आरजीबी के लाइजिंग ऑफिसर विनोद पुंडीर ने बताया कि सवा सौ मजदूर कश्मीर के हैं, जो विशेष तौर पर पुश्ता निर्माण का कार्य कर रहे हैं। कश्मीर के मजदूर शकील अहमद, इरफान, अबेस का कहना है कि मजदूरी बहुत कम होने और राज्य के अंदरूनी हालातों की वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है।