फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को नोटिस भेजा जाएगा

केदारनाथ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को नोटिस भेजा जाएगा

Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को नोटिस भेजा जाएगा
रुद्रप्रयाग। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विगत सात दिसंबर को रिलीज हुई हिंदी फीचर फिल्म केदारनाथ के निर्माता और निर्देशक को नोटिस भेजने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा है कि केदारनाथ फिल्म को लेकर आमजन में नाराजगी है। धर्म और संस्कृति से जुड़े लोग भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म के नाम पर उत्तराखंड और केदारनाथ जैसे पवित्र स्थान का अपमान किया गया है, लिहाजा जिला प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिल्म निर्माता व निर्देशक को नोटिस भेजे। इधर, जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मदद से इंडियन सिनेमा एक्ट 1955 और सिनेमोटोग्राफी एक्ट का अध्ययन शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि एक्ट में क्या प्राविधान है, इसके लिए विधिक सलाह ली जा रही है। बता दें कि केदारनाथ फिल्म की बीते वर्ष पांच सितंबर से छह अक्तूबर तक निर्देशक अभिषेक कपूर के नेतृत्व में त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में शूटिंग की गई थी। यह फिल्म 16/17 जून 2013 की केदारनाथ धाम की आपदा पर आधारित है। फिल्म के टीजर और पोस्टर के जारी होने के बाद से उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में फिल्म का विरोध जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed