{"_id":"5b575cb64f1c1b58488b6aa6","slug":"201532452022-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बीएसएनएल लाइन क्षतिग्रस्त पर एनएच को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बीएसएनएल लाइन क्षतिग्रस्त पर एनएच को दिए निर्देश
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान बीएसएनएल की लीज लाइन क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा बार-बार बाधित हो रही है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एनएच को काम के दौरान सावधानी बरतते हुए बीएसएनएल लाइन क्षतिग्रस्त न करने के निर्देश दिए।
ऑल वेदर रोड पर भारी मशीनों से किए जा रहे कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही बीएसएनएल की लीज लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में संचार व इंटरनेट सेवा लंबे समय के लिए बाधित हो रही है। इसका सीधा प्रभाव शासकीय कार्यों पर पड़ता है। उन्होंने एनएच निर्माण खंड को को हाईवे के निर्माण कार्यों में जेसीबी से खुदाई किए जाने वाले क्षेत्रों में ठेकेदार को लीज लाइन की सुरक्षा के लिए एक अलग से प्रतिनिधि तैनात करने, जहां जरूरत पड़े वहां जेसीबी के बजाय मजदूरों से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।