{"_id":"5b48defc4f1c1b46748b46a0","slug":"201531502332-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई योजना
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम और बचाव की जानकारी गई। विभाग के चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि डेंगू मच्छर के काटने पर बुखार से पीड़ित मरीज एसप्रिन व बू्रफेन न खाए। साथ ही लोगों से सावधानी रखने की अपील की गई।
जिला चिकित्सालय में डेंगू आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था कर चाक चौबंद कर दी गई है। साथ ही जरूरी दवा किट भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि आईडीएसपी इकाई (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) को डेंगू के रोकथाम, बचाव के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नगर पालिका से नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई और दवा छिड़काव करने को कहा। शिक्षा विभाग को स्कूलों में छात्र-छात्राओं और परिवहन विभाग को वाहन चालक/संचालकों को डेंगू के बारे में जागरूक करने को कहा। चिकित्सक डा. राजीव गैरोला ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने पर बुखार से पीड़ित मरीज एसप्रिन व बू्रफेन न खाए। एसीएमओ डा. ओपी आर्य व डॉ. शाकिब हुसैन ने बताया कि डेंगू मच्छर साफ पानी में पनपता है, जो दिन के समय में ही काटता है। डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय यह है कि मच्छरों को पनपने न देना व स्वयं भी इनसे बचना है। बैठक में डीएस रावत, डीपी कोठारी, डीएस जगवाण, रेवत सिंह, अशोक कुमार, आकाश कुमार, हिमांशु नौडियाल, एचएस नेगी, विपिन सेमवाल आदि थे।