फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ 11 बजे में हो रही हल्की बर्फबारी, 6 इंच बर्फ जमी

केदारनाथ 11 बजे में हो रही हल्की बर्फबारी, 6 इंच बर्फ जमी

Fri, 05 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ 11 बजे में हो रही हल्की बर्फबारी, 6 इंच बर्फ जमी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ हल्की बर्फबारी का सिलसिला दिन भर जारी रहा। धाम में करीब आठ इंच नई बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के कारण यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्य दोपहर बाद बंद करने पड़े। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम चार बजे तापमान मानइस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6 बजे तक केदारनाथ में मौसम साफ था। प्रात: साढ़े दस बजे तक चटक धूप खिली रही। तब तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन बाद में मौसम खराब होने के साथ ही आसमान में घने बादल छाने लगे और बर्फ की तेज फुहारें गिरने लगी। 11 बजे से शुरू हुई हल्की बर्फबारी दिन भर रुक-रुक कर जारी रही। जबकि हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं सहित भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र और दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। धाम में करीब 9 इंच तक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि इतनी ही पुरानी मौजूद है। लगातार गिरती बर्फ के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान सहित डीडीएमए के मजदूरों ने दोपहर बाद कार्य करना बंद कर दिया। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम मानइस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार देर रात को भी धाम में करीब डेढ़ घंटे जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed