फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   7 वर्ष बाद हुआ विवाद खत्म, सड़क से जुड़ेंगे तल्लानागपुर के 5 गांव

7 वर्ष बाद हुआ विवाद खत्म, सड़क से जुड़ेंगे तल्लानागपुर के 5 गांव

Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
7 वर्ष बाद हुआ विवाद खत्म, सड़क से जुड़ेंगे तल्लानागपुर के 5 गांव
रुद्रप्रयाग। अगस्त्ममनि ब्लाक के तल्लानागपुर के 5 गांवों को जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। यहां के लिए स्वीकृत नारी-सतेराखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर चला आ रहा विवाद खत्म होने पर पीएमजीएसवाई ने मार्ग की कटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में नारी, खतेणा, सतेराखाल सहित तल्लानागपुर के गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए नौलापानी-सतेराखाल 12.500 किमी मार्ग स्वीकृत किया गया था। तब, पीएमजीएसवाई ने निर्माण शुरू कर करीब 11 किमी कटिंग की गई। 2010 तक नारी गांव तक सड़क पहुंचाई गई, लेकिन इसके बाद ग्रामीणों के विवाद के चलते शेष 1.5 किमी सड़क अधर में लटक गई। प्रशासन की मौजूदगी में विभाग की ओर से ग्रामीणों से कई दौर की वार्ता के बाद भी बात नहीं बन पाई। बीते जून से सितंबर तक जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों से कई दौर की वार्ता के बाद मार्ग निर्माण को ग्रामीण तैयार हुए। इसके बाद 7 नवंबर से पीएमजीएसवाई द्वारा शेष मार्ग की कटिंग शुरू कर दी गई है, जो अगले दस दिन में पूरी कर दी जाएगी। ग्राम प्रधान अनीता देवी, गंभीर सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, दयाल सजवाण, मोहन सजवाण, बृजमोहन बुटोला आदि का कहना है कि अब मार्ग निर्माण पूरा होने से भैंसगांव, पोला, नारी, खतेणा और सतेराखाल व नारी मंदिर तक पहुंच आसान हो जाएगी। मार्ग से गांवों के विकास को भी गति मिलेगी। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई ने बताया कि दो दिन में 4 सौ मीटर कटिंग कर दी गई है। अगले दस दिनों में डेढ़ किमी कटिंग कार्य पूरा कर जल्द डामर भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed