फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में पहाड़ी शैली में होगा शंकराचार्य समाधी का पुनर्निर्माण

केदारनाथ में पहाड़ी शैली में होगा शंकराचार्य समाधी का पुनर्निर्माण

Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में पहाड़ी शैली में होगा शंकराचार्य समाधी का पुनर्निर्माण
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण पहाड़ी शैली से किया जाएगा। मंदिर के पीछे पूर्व स्थान पर इसे बनाया जाएगा। यहां आदिगुरु की भव्य मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

जून 2013 की आपदा में मंदिर के पीछे आदिगुरु का समाधि स्थल ध्वस्त हो गया था। तब से इस समाधि स्थल के पुनर्निर्माण की मांग उठती रही है। बीते चार वर्षों में शासन, प्रशासन और बीकेटीसी में भूमि चयन को लेकर सहमति नहीं होने से इसका निर्माण नहीं हो पाया था, लेकिन अब भारत सरकार ने केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल सहित पांच योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए सात करोड़ की धनराशि जारी किए हैं। गत 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ पहुंचकर इन कार्यों का शिलान्यास किया जा चुका है। पीएम मोदी ने स्वयं भी समाधि स्थल को भव्य बनाने और निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने की बात कही है। ऐसे में इसे पहाड़ी शैली से इसे भव्य बनाया जाएगा। यहां आदिगुरु की मूर्ति स्थापना के साथ ही उनके जीवन के बारे में जानकारी अंकित की जाएगी। श्रद्धालु यहां ध्यान भी कर सकेंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर कार्यदायी संस्था का चयन होते ही निर्माण कार्य शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed