फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मास्टर प्लान से सुंदर, सुरक्षित और भव्य बनेगी केदारपुरी

मास्टर प्लान से सुंदर, सुरक्षित और भव्य बनेगी केदारपुरी

Mon, 23 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान से सुंदर, सुरक्षित और भव्य बनेगी केदारपुरी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मास्टर प्लान से बसाई जाने वाली बाबा केदार की नगरी केदारपुरी सुंदर, सुरक्षित और भव्य होगी। मंदिर मार्ग जहां चौड़ा होगा, वहीं, इसके दोनों तरफ तीर्थ पुरोहितों के लिए थ्री-इन-वन आवासीय भवन बनाए जाएंगे। धाम में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह पर छोटे-छोटे गार्डन विकसित किए जाएंगे। शासन स्तर पर मास्टर प्लान से बसाई जा रही केदारपुरी के ब्लू प्रिंट जारी कर दिए गए हैं।
भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम को 700 करोड़ रुपये की धनराशि से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का ब्लू प्रिंट जारी किया गया है, जिसमें नई केदारपुरी को दर्शाया गया। इसके हिसाब से मंदिर के पीछे काफी बड़े क्षेत्र में हराभरा पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा वैली ब्रिज से शुरू मंदिर मार्ग के दोनों तरफ भी पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें वर्षभर हरी दूब बनी रहेगी। इसके अलावा यहां पर चबूतरा भी बनाया जाएगा, जिसके ऊपर एक फव्वारा होगा। मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। रास्ते के ऊपर और नीचे की ओर जगह-जगह पर छोटी-छोटी सीढ़ियां बनाई जाएंगी। दोनों तरफ भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें योग/ध्यान केंद्र, संग्रहालय, रावल निवास, बीकेटीसी का कार्यालय सहित तीर्थ पुरोहितों के भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक केदारनाथ मंदिर के परिसर को भी विकसित किया जाएगा। इसके चारों तरफ सुरक्षा दीवारों का निर्माण कर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों की लंबाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही मंदिर के दोनों तरफ बहने वाली मंदाकिनी और सरस्वती नदी का डायवर्जन सुरक्षित क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे भविष्य में मंदिर व केदारपुरी को नदियों के उफान से खतरा न हो। खास बात यह है कि मास्टर प्लान से बसाई जा रही केदारपुरी को दोनों नदियों से बचाने के लिए चारों तरफ अंद्र चंद्राकार सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है --
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के तहत होने वाले कार्यो के ब्लू प्रिंट जारी हो गए हैं। प्रिंट के आधार पर ही सभी कार्य होने हैं। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कुछ दिन में कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed