{"_id":"5c2108b7bdec2256ed2b8672","slug":"191545668791-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत का आमरण अनशन 5वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत का आमरण अनशन 5वें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। सड़क एवं पेयजल की मांग के लिए पांच दिन से तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत के समर्थन में ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालय पर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने दो दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 27 दिसंबर को भारत सेवाश्रम पर कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
सोमवार को अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत के समर्थन में ग्राम पंचायत पेंज, करोखी और किमाणा की ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। शासन, प्रशासन और विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डेढ़ दशक पूर्व सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माणाधीन ऊखीमठ-पेंज-करोखी मोटर मार्ग का प्रथम चरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। 9 किमी ऊखीमठ-पेंज-करोखी मोटर मार्ग के प्रथम चरण का कार्य पूरा नहीं कर पाया है। जो कार्य हुआ भी है, वह मानकों के आधार पर नहीं हुआ है। अनियंत्रित चढ़ाई के साथ सड़क की कटिंग कई जगहों पर सिर्फ 3 मीटर की गई है। इस मार्ग पर 3 बस स्टॉप भी बनने थे, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किमाणा-मस्तूरा पेयजल लाइन पर पानी भंडारण टैंक बनाने की मांग भी 5 वर्ष से हो रही है, लेकिन विभाग कोरे आश्वासन दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर 27 दिसंबर को कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी। इसके बाद आंदोलनकारी तहसील पहुंचे और अनशनकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन पर अनशनकारी की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, प्रधान इंदिरा देवी, महिमा मंगल दल अध्यक्ष थापा देवी, सतेश्वरी देवी, संदीप पुष्पवाण, रमेश नौटियाल, महावीर नेगी, प्रकाश गुसाई, प्रमोद त्रिवेदी, रजनीश त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, राम स्वरूप त्रिवेदी, वंदना देवी आदि मौजूद थे।
>>>>
अनशनकारी के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मांगों को लेकर पीएमजीएसवाई और जलसंस्थान से जानकारी मांगी गई है।
मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी