{"_id":"5c0fe5f4bdec2241417d2691","slug":"191544545780-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में साढ़े 5 घंटे तक हुई रुक-रुककर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में साढ़े 5 घंटे तक हुई रुक-रुककर बर्फबारी
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। पहाड़ के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। केदारनाथ में दोपहर बाद से देर शाम करीब साढ़े पांच घंटे तक रुक-रुककर बर्फबारी हुई। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और औली में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई।
केदारनाथ धाम में दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा। दोपहर साढ़े 12 बजे से धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम छह तक जारी रही। क्षेत्र में दो इंच नई बर्फ जम गई है। खराब मौसम के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पुनर्निर्माण के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, माणा और नीती घाटी में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। औली में बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। नीती घाटी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में आए परिवर्तन से समूचा चमोली जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।