{"_id":"5b56091f4f1c1b4e748b6915","slug":"191532365087-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे से अधिक बाधित रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे से अधिक बाधित रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। खाट गांव के नीचे भूस्खलन होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग डोलिया मंदिर के समीप छह घंटे से अधिक तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच की ओर से पहाड़ी काटकर वाहनों की आवाजाही कराई गई, लेकिन अभी भी हाईवे अति संवेदनशील बना है।
सोमवार सुबह छह बजे डोलिया मंदिर के समीप खाट गांव के नीचे से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बंद हो गया। एनएच की ओर से मशीनों से मलबा हटाकर सवा सात बजे यातायात बहाल किया गया, लेकिन 15 मिनट में हाईवे दोबारा बंद हो गया। इसके बाद लगातार पहाड़ी दरकती रही और हाईवे खोलने का काम बंद करना पड़ा। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग के बीच भी राजमार्ग बरसात से कई जगहों पर बदहाल हो गया है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। एनएच के सहायक अभियंता भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित जोन में सड़क सुधार के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।