{"_id":"5b43943e4f1c1b00278b5652","slug":"191531155518-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में तीन पेटी शराब खुद गटक गया आबकारी विभाग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में तीन पेटी शराब खुद गटक गया आबकारी विभाग?
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। आबकारी विभाग की टीम ने नगर पंचायत के उदयपुर वार्ड में एक युवक के घर पर छापा मार 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी का चालान कर कुछ देर में छोड़ दिया गया, लेकिन बाद में विभागीय टीम द्वारा अभिलेखों में 3 पेटी ही दर्शायी गई, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है।
बीते रविवार को आबकारी विभाग की चार सदस्यीय टीम ऊखीमठ बाजार पहुंची। यहां से वह उदयपुर वार्ड के एक घर में पहुंचीं टीम ने 6 पेटी अवैध शराब बरामद की। मौके पर शराब की पेटियों को बोरियों में बंद कर सील करते हुए वाहन में रख दिया गया। साथ ही आरोपी युवक को भी वाहन में बिठाकर टीम रवाना हो गई। करीब दो घंटे बाद युवक को छोड़ दिया गया। इसके बाद जब टीम से बरामद शराब के बारे में जानकारी मांगी गई तो, इंस्पेक्टर द्वारा सिर्फ 3 पेटी अवैध शराब पकड़े जाने की बात कही। लोगों का कहना है कि उनके सामने ही टीम ने 6 पेटी बोरियों में सीलबंद की थी। तो फिर दो घंटे में तीन पेटियां कहां गायब हो गई। इधर, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ओमकार सिंह ने बताया कि उन्हें भी टीम ने 3 पेटी अवैध शराब पकड़े जाने की सूचना दी है। अगर, छह पेटियां थी तो इस बारे में टीम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यह गंभीर लापरवाही है।