{"_id":"5b4245774f1c1bc6248b53ad","slug":"191531069815-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई महीने में भी बूंद-बूंद पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई महीने में भी बूंद-बूंद पानी का संकट
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र के कई इलाकों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान पर जलापूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अपर बाजार सहित कई अन्य जगहों सुबह-शाम पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोग बर्तन लेकर दूर दराज से पानी जुटा रहे हैं। स्थानीय अखिल काला, अब्दुल रहीम खान, रामलाल चौधरी ने बताया कि समस्या से विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। इधर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि नगर के प्रभावित स्थानों पर नियमित जलापूर्ति को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।