{"_id":"5b40f11c4f1c1b0d278b5067","slug":"191530982684-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रुद्रप्रयाग में बिना लाइसेंस के संचालित मीट दुकानें कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रुद्रप्रयाग में बिना लाइसेंस के संचालित मीट दुकानें कराई बंद
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के संचालित सभी मीट दुकानों को बंद करवा दिया है। साथ ही दुकानों के आगे गंदगी पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान पॉलीथिन पाए जाने पर एक सब्जी विक्रेता का चालान भी किया गया।
शनिवार को डीएम ने एसडीएम सदर व सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला के साथ नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। यहां मीट मार्केट में विक्रेताओं के पास लाइसेंस नहीं होने पर उन्होंने दुकानें बंद करवा दी। इस दौरान डीएम ने बाजार क्षेत्र में निकास नालियों में जमा कूड़ा-करकट को साफ करने के निर्देश दिए। नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन सीवर टैंकों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक माह के भीतर दो सीवर टैंकों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका के ईओ को निर्माण कार्य का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए। इस मौके पर जलसंसथान के ईई संजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता रेवत सिंह, कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।