फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनता दरबार में 68 शिकायतों में 41 का निस्तारण

जनता दरबार में 68 शिकायतों में 41 का निस्तारण

Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में 68 शिकायतों में 41 का निस्तारण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम ने जनता दरबार में अगस्त्यमुनि के वन क्षेत्राधिकारी को एक सप्ताह में गणेशनगर-अगस्त्यमुनि-डोभा मोटर मार्ग की पत्रावली पर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम सदर और नगर पालिका के ईओ को शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लगाने को कहा है। शिविर में फरियादियों की ओर से 68 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिसमें 41 का निस्तारण किया गया।

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में जवाड़ी के ग्रामीणों ने पेयजल लाइन निर्माण की मांग की। नागजई के विमल चंद्र शुक्ला ने कूड़ा प्रबंधन के तहत गांवों में समितियों का गठन नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने कुछ निर्मित मोटर मार्गों पर यातायात संचालन के लिए जांच समिति की ओर से निरीक्षण की बात भी कही। इस मौके पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनता दरबार में प्रभारी सीडीओ एनएस रावत, सीएमओ डा. एसके झा, एसडीएम सदर देवानंद, सीओ एसपी बडोला, सीवीओ डा. रमेश सिंह नितवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed