{"_id":"5aba7bd34f1c1b304e8b4919","slug":"191522170835-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने सरकार का पुतला फूंका, मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने सरकार का पुतला फूंका, मशाल जुलूस निकाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बजट सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किए जाने पर उक्रांद ने आक्रोश जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर सरकार का पुतला दहन भी किया गया।
सोमवार देर शाम को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा व मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की ओर से गैरसैंण के नाम पर जो खेल खेला जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जनता को अपने हक के लिए एक मंच पर आना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विस सत्र के दौरान आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्थायी राजधानी के मुद्दे को हाशिए पर रखकर जनभावनाओं को आहत किया गया है। इस मौके पर सूरत सिंह, मुकेश डोभाल, राजेंद्र सिंह, योगंबर लाल, बालेश्वर डंगवाल, पृथ्वीराज रावत, जितार सिंह, चंद्रमोहन गुसांई, सुभाष मोंगा, दिनेश बुटोला, प्रेम सिंह भंडारी, जसपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।