फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनता दरबार में छाया जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा

जनता दरबार में छाया जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा

Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में छाया जंगली जानवरों के आतंक का मुद्दा

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रानीगढ़ पट्टी के कोट तल्ला गांव में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान दरबार में सबसे अधिक जंगली जानवरों के उत्पात का मुद्दा छाया रहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी आरपीएस रावत की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से नष्ट हो रही खेती, मनरेगा में समय पर भुगतान नहीं होने, बरसात के बाद से नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग की उचित मरम्मत नहीं किए जाने की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र के गांवों के लिए स्वीकृत मोटर मार्गों का निर्माण करने और सिंचाई विभाग से नई नहरों का निर्माण व पुरानी नहरों की मरम्मत किए जाने की मांग भी की। इस मौके पर गांवों में सौर लाइट लगाए जाने और काश्तकारों को पॉली हाउस वितरित किए जाने के प्रस्ताव भी रखे गए। वहीं मुख्य कृषि अधिकारी रावत ने दर्ज शिकायतों पर संबंधित विभागों को समय पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावों को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय परिसर में संतरे के पौधे का रोपण भी किया और साथ ही स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरित भी किया। जनता दरबार के बाद उन्होंने वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों और गांव में निर्मित शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवीर लाल टम्टा, देवराघवेंद्र बद्री, ऊषा देवी, सहायक कृषि अधिकारी केपी भट्ट, इरशाद मोहम्मद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed