फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सामुदायिक फल प्रसंकरण व प्रशिक्षण केंद्र खुला

सामुदायिक फल प्रसंकरण व प्रशिक्षण केंद्र खुला

Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक फल प्रसंकरण व प्रशिक्षण केंद्र खुला

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विकासखंड के चंद्रनगर में उद्यान विभाग की ओर से सामुदायिक फल प्रसंस्करण एवं प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। केंद्र से स्थानीय काश्तकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्नतशील बीज व उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

केंद्र का शुभारंभ करते हुए केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक रावत ने कहा कि यह केंद्र काश्तकारों के लिए लाभकारी होगा। अब, मौसमी साग-भाजी व अन्य उत्पादों को बाजार मिल सकेगा। जिला पंचायत सदस्य ने किसानों व ग्रामीणों से केंद्र के माध्यम से योजनाओं को बेहतर लाभ लेने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी जीएल मखनवाल ने बताया कि केंद्र से मौसमी फल व फूलों से अचार, जूस, मुरब्बा, चटनी, जैम, जैली बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक दिग्पाल सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक नंदकिशोर भट्ट, उद्यान पर्यवेक्षक संदीप चौहान, मनोहर उखियाल व मनीष भट्ट समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed