{"_id":"5a4bb3e34f1c1b273c8b460d","slug":"191514910691-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी-बूटी, अखरोट, खुमानी की खेती करें ग्रामीण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी-बूटी, अखरोट, खुमानी की खेती करें ग्रामीण : डीएम
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के जूनियर हाईस्कूल पौड़ीखाल में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने ग्रामीणों को जड़ी-बूटी के साथ अखरोट, खुमानी व नींबू की खेती के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 28 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर में सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने वर्षों पूर्व स्वीकृत खांकरा-दैजीमांडा-पौडीखाल-गहड़ख़ाल मार्ग निर्माण की मांग की। विक्रम सिंह ने जलनिगम की ओर से ढामणी से मरगांव पेयजल योजना में मरगांव को शामिल नहीं करने, पुष्कर सिंह ने मूस्यागांव से खांकरा पैदल मार्ग का निर्माण न करने की शिकायत की। जूनियर हाईस्कूल पौड़ीखाल के प्रधानाध्यापक शांति प्रसाद बहुगुणा ने भवन पुनर्निर्माण सहित अन्य संसाधनों को जुटाने की मांग की। इस संबंध में डीएम ने डीईओ बेसिक से जानकारी मांगी, जिस पर उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत सहित जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के बारे में जानकारी दी। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, समाजकल्याण, ग्राम विकास आदि विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता जोशी, ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, सीडीओ डीआर जोशी, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।