{"_id":"5a048b894f1c1b8d698ba68d","slug":"191510247305-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के आत्महत्या मामले में सास की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू के आत्महत्या मामले में सास की जमानत याचिका खारिज
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जनपद के एक गांव में बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सास की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल की अदालत ने खारिज कर दी। जमानत याचिका का विरोध सरकारी अधिवक्ता केपी खन्ना ने किया।
जखोली ब्लॉक के ग्राम सीसों में वर्ष 2016 में केदार सिंह का रीना के साथ विवाह हुआ। विवाह में दहेज न लाने और 50 हजार रुपया दहेज मांगने के चलते ससुराली रीना को आए दिन परेशान करने लगे। सास, पति एवं ननद की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने महिला हेल्प लाइन में शिकायत की। हेल्प लाइन के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस पर, रीना ने 21 सितंबर की रात्रि में ही ससुराल सीसों में कमरे में आत्महत्या कर दी। दूसरे दिन पुलिस ने ग्राम सीसों जाकर शव का पंचनामा करते हुए पीएम कराया। मृतका के पिता गोविंद सिंह ने कोतवाली में सास प्रेमा देवी, सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जेल में बंद सास की जमानत याचिका को बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल की अदालत ने खारिज कर दिया।