फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद

प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्तूबर को प्रस्तावित केदारनाथ के दौरे के मद्देनजर बुधवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को 18 अक्तूबर की शाम तक ड्यूटी स्थल पर पहुंचने को कहा है। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रत्येक विभाग को अपना नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है, ताकि व्यवस्थाओं की जानकारी समय पर मिल सके। बताया कि मंदिर के पीछे बने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री उतरेंगे, जहां लोनिवि निम के सहयोग से सेफहाउस का निर्माण करेगा। डीएम ने लोनिवि को हेलीपैड से मंदिर पैदल मार्ग की बैरीकेडिंग लगाने का कार्य 17 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा है। धाम में संचार व्यवस्था को बेहतर व सुचारु बनाने के लिए बीएसएनएल और वीआईपी पालकी व्यवस्था के लिए जिला पंचायत को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने पास बीएसएनएल का नंबर रखने को कहा है, जिससे धाम में उनसे संपर्क हो सके। चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं के लिये सीएमओ को भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी पीएन मीणा ने कहा कि हेलीपैड में नियुक्त मजिस्ट्रेट का पीएमओ कार्यालय से अनुमोदन जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात कही। बैठक में एडीएम तीर्थ पाल, सीडीओ डीआर जोशी, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस व मनोज दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

........................
नई केदारपुरी का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को केदारनाथ धाम पहुंचकर नई केदारपुरी का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम धाम में जनता को भी संबोधित करेंगे। मंदिर परिसर में ही संबोधन के लिए मंच तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बाबा केदार के कपाट बंद होने से एक दिन पहले 20 अक्तूबर को धाम पहुंच रहे हैं। वे करीब 15 मिनट मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार की पूजा कर दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मास्टर प्लान से बसाई जाने वाली केदारपुरी का शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मंदिर के समीप आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के पुनर्निर्माण, संग्रहालय निर्माण, मंदाकिनी व सरस्वती नदी के तटों पर बनने वाली सुरक्षा दीवार सहित मंदिर के आगे मंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण सहित अन्य पुनर्निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। मास्टर प्लान के तहत नई केदारपुरी में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों का प्रधानमंत्री के सम्मुख प्रजेटेंशन भी किया जाएगा।


एक वर्ष में पूरे होंगे कार्य
रुद्रप्रयाग। धाम में 20 अक्तूबर को जिन पुनर्निर्माण कार्यों का पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा, वे सभी कार्य अक्तूबर 2018 में पूरे किए जाएंगे। करीब दो माह पूर्व दिल्ली में हुई विशेष बैठक में नई केदारपुरी को लेकर चर्चा कर प्लान तैयार किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल, डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल व जिंदल ग्रुप के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed