फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनपद में बरसात से प्रभावित 7 संपर्क मोटर मार्ग बंद

जनपद में बरसात से प्रभावित 7 संपर्क मोटर मार्ग बंद

Wed, 19 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
जनपद में बरसात से प्रभावित 7 संपर्क मोटर मार्ग बंद
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। बरसात से प्रभावित जिले में 7 मोटर मार्ग अब भी बंद पड़े हैं। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात से प्रभावित बजूण बैंड-चौकी-बरसिल, सणगू-सारी, ऊखीमठ-किमाणा-करोखी, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, गोरपा-रिसवाड़ी, मठियाणाखाल-सौंदा, अंथोली-सिलगांव आदि मार्ग बंद पड़े हैं। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से मशीनों की मदद से मार्गों पर पड़े मलबा साफ कर आवाजाही का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन दोपहर बाद व रात्रि को हो रही बारिश से सड़कें दोबारा बाधित हो रही हैं। मार्गों के बंद होने से क्षेत्र के गांवों के लोगों को दो से तीन किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। बता दें कि बीते 10, 11 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश में जिले में 63 मोटर मार्ग प्रभावित हुए थे, जिसमें से विभाग अभी तक 57 मोटर मार्गों पर आवाजाही शुरू कर चुके हैं। इधर रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा, खांकरा-खेड़ाखाल, काडई-कमोल्ड़ी-बरसूड़ी, रैंतोली-जसोली, ऊर्खोली-भणज, दशज्यूला कांडई सहित कई मार्ग संवेदनशील हो रखे हैं। मार्गों पर स्लाइडिंग जोन सक्रिय होने से खतरा बना हुआ है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता ने बताया कि बंद मार्गों को जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed