फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पांजणा गांव के 14 परिवारों का प्राथमिकता के आधार पर होगा विस्थापन

पांजणा गांव के 14 परिवारों का प्राथमिकता के आधार पर होगा विस्थापन

Tue, 18 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पांजणा गांव के 14 परिवारों का प्राथमिकता के आधार पर होगा विस्थापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा के बाद जिले में विस्थापन के लिए चयनित 23 गांवों के 472 परिवारों में प्राथमिकता के तौर पर विकासखंड जखोली के भूस्खलन से प्रभावित ग्राम पंचायत पांजणा के 14 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। परिवारों के चयन के लिए प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
एक दशक से विस्थापन की बाट जोह रहे पांजगा के ग्रामीणों की मांग पूरी होने वाली है। 148 परिवारों वाले गांव का विस्थापन किया जाना है। प्रशासन द्वारा पूर्व में सर्वे भी किया जा चुका है। अब, डीएम मंगेश घिल्डियाल द्वारा गांव के सर्वेक्षण के लिए एडीएम तीरथ पाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में ऊखीमठ और जखोली के एसडीएम शामिल हैं। प्राथमिकता के तौर पर पहले गांव के उन 14 परिवारों का चयन किया जाएगा जिनके घर सबसे अधिक खतरे की जद में हैं। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार अन्य परिवारों का भी जल्द विस्थापन किया जाएगा। टीम जल्द गांव का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के हालातों का जायजा लेगी। वर्तमान हालातों के आधार पर ही परिवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला ने बताया कि गांव का जितना जल्दी विस्थापन होगा, उतना सही है। भूस्खलन व भू-धंसाव से दिनोंदिन स्थिति बिगड़ रही है। वर्ष 2007, 2009 और 2013 में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित पांजणा गांव भूस्खलन व भू-धंसाव का दंश झेल रहा है। गांव के अधिकांश घर, आंगन, गौशाला और कृषि भूमि पर दरारें पड़ गई हैं। पैदल मार्ग भी खतरनाक बने हुए हैं। भूधंसाव बढ़ने से प्रतिवर्ष प्रभावित लोग घरों को छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में विस्थापन सूची में शामिल गांव/तोक
पांजणा, जैली, मूसाढूंग (सुनाई तोक), कालीमठ, कुणजेठी, जागतल्ला, बलसुण्डी, बीरोंदेवल खालीतोक, सेमी तल्ली दैड़ा, सिल्लाबमणगांव, चमराड़ा, गिरिया, कविल्ठा, ऊखीमठ, नागजई (जाख तोक), टेमरियावल्ला, दिलमी, टाटलग्गा फेगू, डमार, मलाऊं, कुंडा दानकोट (धोकाणी तोक) और छांतीखाल।


इनका कहना है -
पांजणा गांव के 14 परिवारों के चयन के लिए एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो गांव का सर्वे कर विस्थापित परिवारों की सूची तैयार करेगी। शासन द्वारा विस्थापन के लिए अति संवेदनशील गांवों के बारे में जो जानकारी मांगी गई थी, उसके तहत सेमी-भैंसारी व पांजणा गांव का प्रस्ताव भेजा गया है। -मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed