{"_id":"5965062f4f1c1b700c8b4649","slug":"191499792943-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे खाट गांव के नीचे हुआ संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे खाट गांव के नीचे हुआ संवेदनशील
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग खाट गांव के नीचे अति संवेदनशील हो गया है। सड़क के नीचे चट्टान पर पड़ी दरार के साथ अब ऊपरी तरफ से भूस्खलन शुरू हो गया है, जिससे मंगलवार को यहां मलबा रुक-रुककर गिरता रहा। इससे यातायात भी प्रभावित रहा।
एनएच निर्माण खंड जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल करता रहा। बारिश से सड़क के नीचे की तरफ चट्टानी क्षेत्र में पड़ी दरार धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे खतरा बना हुआ है। एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि स्लाइडिंग जोन होने के कारण मौके पर त्वरित स्थायी सुरक्षा कार्य संभव नहीं है। इसके बाद भी नियमित यातायात को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन